भारत की जलवायु में काफ़ी क्षेत्रीय विविधता पायी जाती है
और जलवायवीय तत्वों के वितरण पर भारत की कर्क रेखा पर अवस्थिति और यहाँ के स्थलरूपों का स्पष्ट
प्रभाव दृष्टिगोचर होता है। इसमें हिमालय पर्वत और इसके उत्तर में तिब्बत के पठार की स्थिति, थार का मरुस्थल और भारत की हिन्द महासागर के उत्तरी शीर्ष पर अवस्थिति महत्वपूर्ण हैं। हिमालय श्रेणियाँ और हिंदुकुश मिलकर भारत और
पाकिस्तान के क्षेत्रों की उत्तर से
आने वाली ठंडी कटाबैटिक पवनों से रक्षा करते हैं। यही कारण है कि इन क्षेत्रों में कर्क रेखा के उत्तर स्थित भागों तक उष्णकटिबंधीय जलवायु का विस्तार
पाया जाता है। थार का मरुस्थल ग्रीष्म ऋतु
में तप्त हो कर एक निम्न वायुदाब केन्द्र बनाता है जो दक्षिण पश्चिमी मानसूनी हवाओं
को आकृष्ट करता है और जिससे पूरे भारत में वर्षा होती है।
कोपेन के वर्गीकरण का अनुसरण करने पर भारत में छह जलवायु प्रदेश
परिलक्षित होते हैं। लेकिन यहाँ यह अवश्य ध्यान रखना चाहिये कि ये प्रदेश भी सामान्यीकरण ही हैं और छोटे और स्थानीय स्तर
पर उच्चावच का प्रभाव काफ़ी भिन्न स्थानीय जलवायु की रचना कर
सकता है।
भारतीय जलवायु में वर्ष में चार ऋतुएँ होती हैं: जाड़ा, गर्मी, बरसात और शरदकाल। तापमान के वितरण मे भी पर्याप्त विविधता देखने को मिलती है।
समुद्र तटीय भागों में तापमान में वर्ष भर समानता रहती है
लेकिन उत्तरी मैदानों और थार के मरुस्थल में
तापमान की वार्षिक रेंज काफ़ी ज्यादा होती है। वर्षा पश्चिमी घाट के पश्चिमी तट पर और पूर्वोत्तर की पहाड़ियों में सर्वाधिक होती है।
पूर्वोत्तर में ही मौसिनराम विश्व का सबसे अधिक वार्षिक वर्षा वाला स्थान है। पूरब से पश्चिम की ओर क्रमशः वर्षा की
मात्रा घटती जाती है और थार के
मरुस्थलीय भाग में काफ़ी कम वर्षा दर्ज की जाती है।
भारतीय पर्यावरण और यहाँ की मृदा, वनस्पति तथा मानवीय जीवन पर जलवायु का स्पष्ट
प्रभाव है। हाल में वैश्विक तापन और तज्जनित जलवायु परिवर्तन के प्रभावों की भी चर्चा महत्वपूर्ण हो चली है।
भारत में मानसूनी जलवायु पायी जाती है, क्योंकि यह मानसून पवनों के प्रभाव क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। फिर भी
भारतीय जलवायु को दो प्रमुख तत्त्वों में सर्वाधिक प्रभावित
किया है:-
- उत्तर में हिमालय पर्वत की उपस्थिति, जिसके कारण मध्य एशिया से आने वाली शीतल हवाएँ भारत में नहीं आ पाती तथा भारतीय जलवायु महाद्रीपीय जलवायु का स्वरूप प्राप्त करती हैं।
- दक्षिण में हिन्द महासागर की उपस्थिति एवं भूमध्य रेखा से समीपता, जिसके कारण, कटिबन्धीय जलवायु अपने आदर्श स्वरूप पायी जाती है, जिसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं: दैनिक तापांतर की न्यूनता, अत्यधिक आर्द्रता वाली वायु तथा सम्पूर्ण देश में न्यूनाधिक रूप में वर्षा का होना।
जलवायु
प्रदेश
वस्तुतः भारत के
विस्तार और भू-आकृतिक विविधता का भारत की
जलवायु पर इतना प्रभाव है कि भारत की जलवायु को सामान्यीकृत नहीं किया जा सकता। कोपेन के वर्गीकरण में भारत
में छह प्रकार की जलवायु का निरूपण है
किन्तु यहाँ यह भी ध्यातव्य है कि भू-आकृति के प्रभाव में छोटे और स्थानीय स्तर पर भी जलवायु में बहुत विविधता और विशिष्टता मिलती है। भारत की जलवायु दक्षिण में उष्णकटिबंधीय
है और
हिमालयी क्षेत्रों में अधिक ऊँचाई के कारण अल्पाइन
(ध्रुवीय जैसी)। एक ओर यह पुर्वोत्तर भारत में उष्ण कटिबंधीय नम प्रकार की है तो पश्चिमी भागों में शुष्क प्रकार की।
कोपेन के वर्गीकरण
के अनुसार भारत में निम्नलिखित छह प्रकार के जलवायु प्रदेश
पाए जाते हैं:
- अल्पाइन
- आर्द्र उपोष्ण
- उष्ण कटिबंधीय नम और शुष्क
- उष्ण कटिबंधीय नम
- अर्धशुष्क
- शुष्क मरुस्थलीय
मानसून
- मानसून मूलतः हिन्द महासागर एवं अरब सागर की ओर से भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर आनी वाली हवाओं को कहते हैं जो भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में भारी वर्षा करातीं हैं।
- ये ऐसी मौसमी पवन होती हैं, जो दक्षिणी एशिया क्षेत्र में जून से सितंबर तक, प्रायः चार माह सक्रिय रहती है।
- इस शब्द का प्रथम प्रयोग ब्रिटिश भारत में (वर्तमान भारत, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश) एवं पड़ोसी देशों के संदर्भ में किया गया था।
- ये बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से चलने वाली बड़ी मौसमी हवाओं के लिये प्रयोग हुआ था, जो दक्षिण-पश्चिम से चलकर इस क्षेत्र में भारी वर्षाएं लाती थीं
- हाइड्रोलोजी में मानसून का व्यापक अर्थ है- कोई भी ऐसी पवन जो किसी क्षेत्र में किसी ऋतु-विशेष में ही अधिकांश वर्षा कराती है।
- यहां ये उल्लेखनीय है, कि मॉनसून हवाओं का अर्थ अधिकांश समय वर्षा कराने से नहीं लिया जाना चाहिये।
- इस परिभाषा की दृष्टि से संसार के अन्य क्षेत्र, जैसे- उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, उप-सहारा अफ़्रीका, आस्ट्रेलिया एवं पूर्वी एशिया को भी मानसून क्षेत्र की श्रेणी में रखा जा सकता है।
- ये शब्द हिन्दी व उर्दु के मौसम शब्द का अपभ्रंश है।
- मॉनसून पूरी तरह से हवाओं के बहाव पर निर्भर करता है।
- आम हवाएं जब अपनी दिशा बदल लेती हैं तब मॉनसून आता है।
- जब ये ठंडे से गर्म क्षेत्रों की तरफ बहती हैं तो उनमें नमी की मात्र बढ़ जाती है जिसके कारण वर्षा होती है।
- अंग्रेज़ी शब्द मॉनसून पुर्तगाली शब्द मॉन्सैओ से निकला है, जिसका मूल उद्गम अरबी शब्द मॉवसिम ("मौसम") से आया है।
- यह शब्द हिन्दी एवं उर्दु एवं विभिन्न उत्तर भारतीय भाषाओं में भी प्रयोग किया जाता है, जिसकी एक कड़ी आरंभिक आधुनिक डच शब्द मॉनसन से भी मिलती है।
- इस परिभाषा के अनुसार विश्व की प्रधान वायु प्रणालियां सम्मिलित की जाती हैं, जिनकी दिशाएं ऋतुनिष्ठ बदलती रहती हैं।
- भारतमें मॉनसून हिन्द महासागरवअरब सागरकी ओर सेहिमालयकी ओर आने वाली हवाओं पर निर्भर करता है।
- जब ये हवाएं भारत के दक्षिण पश्चिम तट परपश्चिमी घाटसे टकराती हैं तो भारत तथा आसपास के देशों में भारी वर्षा होती है।
- ये हवाएंदक्षिण एशियामेंजूनसेसितंबरतक सक्रिय रहती हैं। वैसे किसी भी क्षेत्र का मॉनसून उसकी जलवायु पर निर्भर करता है।
- भारत के संबंध में यहां की जलवायुऊष्णकटिबंधीयहै और ये मुख्यतः दो प्रकार की हवाओं से प्रभावित होती है - उत्तर-पूर्वीमॉनसून व दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून।
- उत्तर-पूर्वी मॉनसून को प्रायः शीतमॉनसून कहा जाता है।
- यह हवाएं मैदान से सागर की ओर चलती हैं, जो हिन्दमहासागर, अरब सागर औरबंगाल की खाड़ीको पार करके आती हैं।
- यहां अधिकांश वर्षा दक्षिण पश्चिम मानसून से होतीहै।
- भारत में पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर से कर्क रेखा निकलती है। इसका देशकी जलवायु पर सीधा प्रभाव पड़ता है।
- ग्रीष्म, शीत और वर्षा ऋतुओं में सेवर्षा ऋतु को प्रायः मॉनसून भी कह दिया जाता है।
- सामान्यत: मॉनसून की अवधि मेंतापमानमें तो कमी आती है, लेकिनआर्द्रता(नमी) में अच्छी वृद्धि होती है।
- आद्रता की जलवायु विज्ञान में महत्वपूर्णभूमिका मानी जाती है।
- यह वायुमंडल में मौजूद जलवाष्प की मात्र से बनती हैऔर यह पृथ्वी से वाष्पीकरण के विभिन्न रूपों द्वारा वायुमंडल में पहुंचतीहै।
ऋतुएँ
ऋतु एक वर्ष से छोटा कालखंड है जिसमें मौसम की दशाएं एक खास प्रकार की होती
हैं। यह कालखण्ड एक वर्ष को कई भागों में विभाजित करता है जिनके दौरान पृथ्वी के
सूर्य की परिक्रमा के परिणामस्वरूप दिन की अवधि, तापमान, वर्षा, आर्द्रता इत्यादि मौसमी दशाएँ एक चक्रीय
रूप में बदलती हैं। मौसम की दशाओं में वर्ष के दौरान इस चक्रीय बदलाव का प्रभाव पारितंत्र पर पड़ता
है और इस प्रकार पारितंत्रीय ऋतुएँ
निर्मित होती हैं यथा पश्चिम बंगाल में जुलाई से सितम्बर
तक वर्षा ऋतु होती है, यानि पश्चिम बंगाल में जुलाई से अक्टूबर तक, वर्ष के अन्य कालखंडो
की अपेक्षा अधिक वर्षा होती है। इसी
प्रकार यदि कहा जाय कि तमिलनाडु में मार्च से
जुलाई तक गृष्म ऋतु होती है, तो इसका अर्थ है कि तमिलनाडु में मार्च से जुलाई तक के महीने साल
के अन्य समयों की अपेक्षा गर्म रहते हैं।
भारत में परंपरागत रूप से मुख्यतः छः ऋतुएं परिभाषित की गयी हैं।
| ऋतु | हिन्दू मास | ग्रेगरियन मास |
|---|---|---|
| वसन्त | चैत्र से वैशाख | मार्च से अप्रैल |
| ग्रीष्म | ज्येष्ठ से आषाढ | मई से जून |
| वर्षा | श्रावन से भाद्रपद | जुलाई से सितम्बर |
| शरद् | आश्विन से कार्तिक | अक्टूबर से नवम्बर |
| हेमन्त | मार्गशीर्ष से पौष | दिसम्बर से 15 जनवरी |
| शिशिर | माघ से फाल्गुन | 16 जनवरी से फरवरी |
1. बसंत ऋतु
चैत्र और वैशाख बसंत ऋतु' का परिचय देती है। इस ऋतु को ऋतुराज की संज्ञा दी गयी
है। धरती का सौंदर्य
इस प्राकृतिक आनंद के स्त्रोत
में बढ़ जाता है। रंगों का त्यौहार होली बसंत ऋतु की शोभा को द्विगुणित कर देता है। हमारा जीवन
चारों ओर के मोहक वातावरण को देखकर मुस्करा उठता है।
2. ग्रीष्म ऋतु
ज्येष्ठ और आषाढ़ 'ग्रीष्म ऋतु' के मास है।
इसमें सूर्य उत्तरायण की ओर बढ़ता है। ग्रीष्म ऋतु प्राणी मात्र के लिये कष्टकारी अवश्य है पर तप के
बिना सुख-सुविधा को
प्राप्त नहीं किया जा सकता। यदि
गर्मी न पड़े तो हमें पका हुआ अन्न भी प्राप्त न
हो।
3. वर्षा ऋतु
श्रावण और भाद्रपद 'वर्षा ऋतु' के मास
हैं। वर्षा नया जीवन लेकर आती है। मोर के पांव में नृत्य बंध जाता है। तीज और रक्षाबंधन जैसे
त्यौहार भी इस ऋतु में आते हैं।
4. शरद ऋतु
आश्विन और कार्तिक के मास 'शरद ऋतु' के मास
हैं। शरद ऋतु प्रभाव की दृष्टि से बसंत ऋतु का ही दूसरा रुप है। वातावरण में स्वच्छता का प्रसार दिखा़ई
पड़ता है। दशहरा और दीपावली के त्यौहार
इसी ऋतु में आते हैं।
5. हेमन्त ऋतु
मार्गशीर्ष और पौष 'हेमन्त ऋतु' के मास
हैं। इस ऋतु में शरीर प्राय स्वस्थ रहता है। पाचन शक्ति बढ़ जाती है।
6. शिशिर ऋतु
माघ और फाल्गुन 'शिशिर' अर्थात
पतझड़ के मास हैं। इसका आरम्भ मकर
संक्रांति से होता है। इस ऋतु में प्रकृति पर बुढ़ापा छा
जाता है। वृक्षों के पत्ते
झड़ने लगते हैं। चारों ओर कुहरा
छाया रहता है। इस प्रकार ये ऋतुएं जीवन रुपी फलक के
भिन्न- भिन्न दृश्य हैं,
जो जीवन में रोचकता, सरसता और पूर्णता लाती हैं।
ऋतु परिवर्तन का
कारण
पृथ्वी के अक्ष के घूमने के कारण दिन और रात होती है।
पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित देशों में, जैसे भारत में, उत्तरायण में दिन
बढ़ता जाता है और दक्षिणायन में घटता रहता है। जैसा सभी जानते हैं, भारत में सबसे छोटा
दिन लगभग 24 दिसंबर को होता है और सबसे बड़ा दिन लगभग 23 जून को। यदि सूर्य का महत्तम उन्नतांश-दोपहर
के समय की कोणीय ऊँचाई-वर्ष भर एक समान रहता तो प्रत्यक्ष है कि लंबे दिनों में कुल
मिलाकर अधिक धूप और इसलिए अधिक ऊष्मा मिलती, और इसलिए गरमी तब पड़ती जब दिन लगभग महत्तम बड़े होते, परंतु साथ ही यह भी
होता है कि जब दिन बड़े होते हैं तब सूर्य का मध्यान्हकालिक उन्नतांश अधिक रहता है।
इसलिए 24 जून के लगभग पूर्वोक्त
दोनों कारणों से-दिनों के लंबे होने तथा
सूर्योन्नतांश अधिक रहने से हमें सूर्य से गरमी सबसे अधिक मिलती है। इन्हीं
की विपरीत अवस्थाओं के कारण 24 दिसंबर के लगभग हमें सूर्य से गरमी न्यूनतम मात्रा में मिलती है।
परंतु पृथ्वी के तल
पर जितनी गरमी पड़ती है सब वहीं नहीं रह जाती। चालन (कंडक्शन) से कुछ पृथ्वी के भीतर
घुस जाती है; संवहन (कंनवेक्शन) से कुछ हवा द्वारा इधर उधर चली जाती है और
विकिरण (रेडिएशन) से कुछ आकाश में निकल जाती है। जब सूर्य से मिली गरमी और पूर्वोक्त
कारणों से निकल गई गरमी बराबर हो जाती है तो साम्यावस्था स्थापित होती है और ताप नहीं
बढ़ता। यह साम्यावस्था उसी दिन नहीं स्थापित होती जिस दिन दिन सर्वाधिक बड़ा होता
है और इसलिए पृथ्वी को सूर्य से महत्तम गरमी मिलती है।
साम्यावस्था लगभग
एक महीने बाद स्थापित होती है और इसलिए ताप अधिकांश देशों में-जहाँ जून में पानी नहीं
बरसता-लगभग एक महीने बाद महत्तम होता है। पृथ्वीतल के ताप से उसके ऊपर की वायु के
ताप का घनिष्ठ संबंध है। दोनों लगभग एक साथ ही महत्तम या लघुत्तम होते हैं। समुद्र
पर पानी में धाराओं के कारण और वाष्पन (पानी के वाष्प में परिणत होने) के कारण भी ताप
अधिक नहीं होने पाता। वहाँ सबसे बड़े दिन के लगभग दो महीने बाद पानी सबसे अधिक गरम होता है।
ऊपर की बातें वहीं लागू होंगी बादल न हों और पानी न बरसे। पानी और बादल से सर्यू से
गरमी का मिलना बंद हो जाता है।
यह देखना कि सूर्य
के उत्तर चले जाने पर दिन क्यों लंबे हो जाते हैं और सूर्य का उन्नतांश क्यों बढ़ जाता है, सरल है। जब सूर्य
पृथ्वी को भूमध्यरेखा के धरातल में रहता है तब पृथ्वी के अपने अक्ष के परित: घूमने के कारण-अपनी दैनिक
गति के कारण-वाराणसी के समान स्थान एक अहोरात्रि (=24 घंटे) के आधे समय तक धूप में रहता है और आधे समय तक अँधेरे में परंतु जून में, जब सूर्य
भूमध्यरेखा के समतल से उत्तर रहता है और उससे लगभग 231/2 अंश का कोण बनाता है, उत्तरीय गोले पर का प्रत्येक स्थान आधी अहोरात्रि से कहीं अधिक समय तक धूप में
रहता है और वहाँ सूर्य का उन्नतांश भी अधिक रहता है।
वर्षा का वितरण
अधिक वर्षा वाले क्षेत्र पश्चिमी घाट पर्वत का पश्चिमी तटीय भाग, हिमालय पर्वतमाला की दक्षिणावर्ती तलहटी में सम्मिलित राज्य- असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, सिक्किम, पश्चिम बंगाल का उत्तरी भाग, पश्चिमी तट के कोंकण, मालाबार तट (केरल), दक्षिणी किनारा, मणिपुर एवं मेघालय
इत्यादि सम्मिलित हैं। यहाँ वार्षिक वर्षा की मात्रा 200 सेमी. से अधिक
होती है। विश्व की सर्वाधिक वर्षा वाले स्थान मासिनराम तथा चेरापूंजी
मेघालय में ही स्थित हैं।
साधारण वर्षा वाले क्षेत्र इस क्षेत्र में वार्षिक वर्षा की मात्रा 100 से 200 सेमी. तक होती है।
यह मानसूनी वन प्रदेशों का क्षेत्र है। इसमें पश्चिमी घाट का पूर्वोत्तर
ढाल, पश्चिम बंगाल का दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र, उड़ीसा, बिहार, दक्षिणी-पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा तराई क्षेत्र के समानान्तर पतली पट्टी में स्थित उत्तर प्रदेश पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर
के क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों में वर्षा की विषमता 15 प्रतिशत से 20
प्रतिशत तक पायी जाती है। अतिवृष्टि एवं अनावृष्टि के कारण फसलों की बहुत
हानि होती है।
न्यून वर्षा वाले क्षेत्र इसके अन्तर्गत मध्य प्रदेश, दक्षिणी का पठारी भाग गुजरात, उत्तरी तथा दक्षिणी आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी पंजाब, हरियाणा
तथा दक्षिणी उत्तरी प्रदेश आते हैं। यहाँ 50 से 100 सेमी. वार्षिक वर्षा
होती है। वर्षा की विषमता 20 प्रतिशत से 25 प्रतिशत तक होती है।
अपर्याप्त वर्षा वाले क्षेत्र इन क्षेत्रों में होने वाली वार्षिक वर्षा की मात्रा 50 सेमी. से भी कम होती है। कच्छ, पश्चिमी राजस्थान, लद्दाख आदि क्षेत्र इसके अन्तर्गत शामिल किये जाते हैं। यहाँ कृषि बिना सिंचाई के सम्भव नहीं है।

0 Comments