प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत 01 अप्रैल, 1973 को हुई थी।
इस
परियोजना का उद्देश्य बाघों की आबादी को उनके प्राकृतिक आवासों में सुनिश्चित करना, उन्हें
विलुप्त होने से बचाना और जैविक महत्व वाले क्षेत्रों का संरक्षण करना है।
सरकार
ने शिकारियों से निपटने के लिए टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स की स्थापना की है।
उद्देश्य
प्रोजेक्ट टाइगर के मुख्य उद्देश्य हैं:
उन कारकों को कम करना जो बाघों के आवासों के घटने के लिए
प्रेरित करते हैं।
आर्थिक,
वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, सौंदर्य और
पारिस्थितिक मूल्यों के लिए एक व्यवहार्य बाघ आबादी सुनिश्चित करना।
प्रबंधन
प्रोजेक्ट टाइगर को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा
प्रशासित किया गया था।
परियोजना के समग्र प्रशासन की निगरानी एक संचालन समिति करती
है, जिसका
नेतृत्व एक निदेशक करता है।
प्रत्येक रिज़र्व के लिए एक फील्ड डायरेक्टर नियुक्त
किया जाता है, जिसे
फील्ड और तकनीकी कर्मियों के समूह द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।
वर्तमान में भारत में 50 बाघ संरक्षित क्षेत्र है। विश्व के
80% बाघ भारत में पाए जाते हैं।
वर्ष 2006 में बाघों की संख्या 1411
2010 में 1706
2014 में 2226
2018 में 2967
1.5 वर्ष से अधिक आयु के बाघों की संख्या :
भारत के 35% बाघ कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में हैं।
दस सर्वाधिक बाघ संख्या वाले राज्य :
|
राज्य
|
गणना
|
|
मध्य प्रदेश
|
526
|
|
कर्नाटक
|
524
|
|
उत्तराखंड
|
442
|
|
महाराष्ट्र
|
312
|
|
तमिलनाडु
|
264
|
|
असम
|
190
|
|
केरल
|
190
|
|
उत्तर प्रदेश
|
173
|
|
पश्चिम बंगाल
|
88
|
|
राजस्थान
|
69
|
|
कुल
|
2967
|

0 Comments